फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम, सीएचसी दादरी ने जानें क्या कहा

शरीर के विकास और मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन जरूरी है। सोयाबीन, दाल, राजमा, चना, छोले और पनीर इसके अच्छे स्रोत हैं। पिज्जा, बर्गर, ब्रेड और अन्य मैदे वाले अधिक प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। माहवारी के दौरान न नहाने की धारणा को गलत को छोड़ना होगा। यह बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय दादरी में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में सीएचसी दादरी की डॉ गुरप्रीत कौर ने कहीं। उन्होंने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों और इस दौरान बरते जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। इसके साथ ही छात्राओं की जांच कर उन्हें दवाई व सलाह भी दी। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान सफाई आदि का विशेष ध्यान रखे जाने को कहा। उन्होंने छात्राओं को पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (पीसीओडी ) के बारे में विस्तार से बताया। पीसीओडी महिलाओं में एण्ड्रोजन की अधिकता से होने वाला विकार हैं। पीसीओडी के लक्षणों में अनियमित माहवारी, दर्दभरा व लंबा मासिक धर्म, चेहरे पर अनचाहे बाल, मुंहासे और संतान प्राप्ति में कठिनाई होना है। छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य हेमलता शर्मा, शाहिना परवीन व कमल कुमार आदि मौजूद रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें