फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: सगाई में फायरिंग से वेटर घायल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; पिस्टल भी बरामद

अनुज कुमार Updated Fri, 20 Feb 2026 07:36 PM IST

बिसरख गांव में सगाई समारोह के दौरान फायरिंग के मामले में आरोपी चालक को हनुमान चौराहा के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दुर्वेश कुमार बैसोया निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में गाजियाबाद में रह रहा था। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल, कारतूस, खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी चालक को बिसरख कोतवाली पुलिस ने कोर्ट ने पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ निवासी दीपक अपने पिता संतोष और दो बड़े भाइयों पुष्पेंद्र व हिमांशु के साथ गांव बिसरख में अंकित भाटी की सगाई समारोह में वेटर का कार्य करने आए थे। बुधवार की रात करीब 11:30 बजे समारोह के दौरान अंकित भाटी के परिवारजन खुशी में फायरिंग करने लगे। इसी दौरान चली एक गोली दीपक के बड़े भाई पुष्पेंद्र के पेट में जा लगी थी। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए थे। परिजन घायल पुष्पेंद्र को तुरंत यथार्थ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार हुआ है। आरोप लगे थे कि वेटर द्वारा फोटो खींचने से मना करने पर आरोपी ने जानबूझकर फायरिंग की थी। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि घायल के भाई की तहरीर के आधार पर गैर-इरादतन हत्या करने के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज दर्ज की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर कर जेल भेजा गया है। आरोपी गाड़ी चलाने का काम करता है। आरोपी के पास से बरामद पिस्टल के बारे में जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने पिस्टल से किससे और कब खरीदी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें