फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: सीएम की जनसभा की तैयारियां तेज, संयुक्त पुलिस कमिश्नर ने दिए सुरक्षा से जुड़े दिशा निर्देश

यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर-28 में शनिवार को सेमी कंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखी जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव यहां मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम में शामिल होंगे और सेमी कंडक्टर यूनिट का शिलान्यास करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल में पुलिस की बैठक ली और उन्हें सुरक्षा से जड़े विभिन्न दिशा निर्देश भी दिए। विदेशी कंपनी फॉक्सकॉन और देश की एचसीएल कंपनी की संयुक्त उपक्रम मेसर्स इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के जरिए यमुना सिटी में सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित की जा रही है। शिलान्यास होने के बाद 48 एकड़ जमीन में सेमी कंडक्टर यूनिट स्थापित करने का काम जोरों से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें