फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में गणपति बप्पा का स्वागत, घरों और पंडालों में हुई स्थापना

गुरुग्राम में सुख कर्ता दुखहर्ता, वार्ता विघ्नाची, नूर्वी पूर्वी प्रेम कृपा जयाची... जय देव जय देव, जय मंगलमूर्ति दर्शनमात्रे मनकामना पूर्ति..। शहर में गणपति वंदना के भजनों के साथ भगवान गणेश का स्वागत किया गया। विभिन्न पूजा पंडालों, सोसाइटियों और घरों में लोगों ने गणपति की स्थापना की है। सेक्टर 14 स्थित सामुदायिक भवन में मराठी समाज के सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति की ओर गणपति की मूर्ति की स्थापना और विधि विधान से पूजा की गई। नामदेव सावंत और सुचित्रा सावंत पूजा के यजमान रहे। कार्यक्रम में अथर्वशीर्ष का पाठ किया गया गया। गुरुग्राम के मराठी समात का यह 34 वां सामूहिक गणेशोत्सव है। पंडाल के छत्रपति शिवाजी और वीर मावले की थीम पर सजाया गया है। उनके जुड़े लोगों के तस्वीरे और नाम लगे है। शिवाजी की मूर्ति पंडाल के गेट पर लगाई गई है। शाम में पारंपरिक पोशाकों में मराठी दंपत्तियों ने महाआरती में हिस्सा लिया। संगठन के अध्यक्ष शांता राम उदागे, गंगाधर गुंडे समेत अन्य सदस्य गण मौजूद रहे। पंडाल में शाम की आरती के बाद अभंगवाणी का गायन हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें