फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: गुरुग्राम में ईडी की बड़ी कार्रवाई, गोपाल कांडा के तीन ठिकानों पर सर्च

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित रियल एस्टेट धोखाधड़ी से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जांच एजेंसी गुरुग्राम में वाटिका लिमिटेड से जुड़े रियल एस्टेट मामले की जांच कर रही है। निवेशकों को वाणिज्यिक परियोजनाओं में निवेश के लिए आकर्षित किया गया था, लेकिन उनसे किए गए वादे पूरे नहीं हुए। ईडी की जांच के अनुसार, चार परियोजनाओं के जरिये 661 निवेशकों से लगभग 248.46 करोड़ रुपये जुटाए गए। जांच में निवेशकों के फंड के कथित डायवर्जन का पता चला है। कथित तौर पर डायवर्ट की गई रकम हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री गोपाल कांडा से जुड़ी विभिन्न कंपनियों में हस्तांतरित हुई। इसी आधार पर ईडी ने पीएमएलए की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में गोपाल कांडा के तीन ठिकानों (आवास, फार्महाउस, कार्यालय परिसर) पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें