गूंगा-बहरा बनकर घरों से चोरी की वारदात करने के दो आरोपियों को अपराध शाखा सेक्टर-43 ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान आंध्र प्रदेश के जिला चित्तूर के बोड़ी गुड़ापल्ली गांव निवासी सी.बाबू और प्रभु के रूप में हुई है।आरोपी चोरी के सामान को कोरियर से चेन्नई अपने अन्य साथियों के पास भेज देते थे। आरोपी दिल्ली से फरीदाबाद और गुरुग्राम में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। नौ सितंबर को एक पीड़ित की शिकायत पर डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।