गुरुग्राम के सेक्टर-50 स्थित आदमपुर झाड़सा गांव में 11 सितंबर को बाबा बालकनाथ मंदिर, गोशाला व समाधि स्थल को तोड़ेने मामले में रविवार को पंचायत आयोजित हुई। मंदिर परिसर में हुई पंचायत में आदमपुर झाड़सा व आसपास के गांवों से ग्रामीण सहित काफी संख्या में संत-महात्मा शामिल हुए। पंचायत में शामिल लोगों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की संयुक्त कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया। पंचायत को लेकर जिला प्रशासन की ओर पुलिसबल भी तैनात किया गया था। सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल गुरुग्राम के उपायुक्त से मुलाकात करके अपनी मांग रखेगा।