फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सेक्टर-10 और नागरिक अस्पताल में जलभराव रोकने के लिए नई सीवर लाइन बिछा रहा निगम

गुरुग्राम शहर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने सेक्टर-10 और नागरिक अस्पताल क्षेत्र में नई सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू किया है। इन दोनों स्थानों पर बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सबसे अधिक सामने आती है। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव से राहत दिलाने के लिए निगम की ओर से नई लाइन डालने का काम कराया जा रहा है। सेक्टर-10 और नागरिक अस्पताल के आसपास बारिश होने पर सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। खासकर नागरिक अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को जलभराव के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें