फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने गला घोंटकर हत्या करने का लगाया आरोप

गुरुग्राम के फर्रुखनगर में विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। 13 अक्तूबर की देर शाम को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से फर्रुखनगर पहुंचे मायके वालों को बेटी के ससुराल में घर पर ताला लगा मिला। उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी का शव अस्पताल में है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि दामाद के भाई पर छेड़छाड़ व हत्या से जुड़े केस के लिए ससुराल पक्ष उनसे 25 लाख रुपये मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। आरोप लगाया कि ससुराल वाले उनके 10 माह के नाती को लेकर भाग गए हैं। पुलिस ने बुधवार को डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें