बारिश के मौसम के बीच अरावली पहाड़ी क्षेत्र स्थित लैपर्ड ट्रेल में भूस्खलन होने से पत्थर व मिट्टी का मलबा सड़क पर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने के दौरान वहां काेई व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिस कारण काेई बड़ा हादसा होने से बच गया। पहाड़ी से पत्थर व मिट्टी का मलबा गिरने की घटना शनिवार की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर जांच करने पहुंची है।