फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसआर के नाम पर ग्रीन बेल्ट में सिर्फ बोर्ड, हरियाली नदारद

सीएसआर के नाम पर ग्रीन बेल्ट में सिर्फ बोर्ड, हरियाली नदारद बसई फ्लाईओवर चौक के नीचे हरियाली नदारद, सिर्फ एम2के कंपनी का बोर्ड लगा गुरुग्राम। शहर की ग्रीन बेल्ट को हरा-भरा करने के लिए कंपनियों को कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन कई जगहों पर यह योजना कागजों तक सिमटकर रह गई है। कंपनियों ने ग्रीन बेल्ट को गोद लेने के बाद वहां अपने नाम के बोर्ड तो लगा दिए, लेकिन हरियाली विकसित करने की दिशा में जरूरी काम नहीं किए। बसई फ्लाईओवर चौक के नीचे ग्रीन बेल्ट की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। यहां हरियाली के नाम पर सिर्फ एम2के कंपनी का बोर्ड लगा हुआ है। बसई फ्लाईओवर चौक के नीचे ग्रीन बेल्ट में पौधे तक नजर नहीं आते। दोनों ओर कंपनी के बोर्ड लगे हैं, लेकिन हरियाली नदारद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में प्रवेश के लिए बसई चौक प्रमुख स्थान है, इसके बावजूद यहां हरियाली का अभाव है। फ्लाईओवर के उद्घाटन के दौरान यहां पौधे लगाए गए थे, लेकिन बाद में देखरेख नहीं होने के कारण वे उजड़ गए। इसके बाद एक निजी कंपनी को यह काम दिया गया। शहर में ग्रीन बेल्ट की यह स्थिति तब है, जब जीएमडीए के सीईओ इसे प्राथमिकता देते हुए इनके विकास पर जोर दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें