गुरुग्राम में हरियाणा की अंडर-11 गर्ल्स रोल बॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। हरियाणा की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाते हुए सभी मुकाबले जीते। फाइनल मुकाबले में टीम ने उत्तर प्रदेश को 8-1 के बड़े अंतर से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।