फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: राज बब्बर बोले- भाजपा ने 12 साल में गुरुग्राम को बर्बाद किया, गिनाने के लिए 12 काम भी नहीं

पूर्व सांसद राज बब्बर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 12 साल के शासन में सरकार गुरुग्राम में विकास के नाम पर केवल दावे करती रही। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अपने 12 साल के कार्यकाल में गिनाने के लिए 12 काम भी नहीं हैं। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे विज्ञापनों तक सीमित हैं, जबकि धरातल पर लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। राज बब्बर बुधवार को कमान सराय स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम प्रदेश को सबसे अधिक राजस्व देने वाले शहरों में शामिल है, लेकिन इसके बावजूद यहां कूड़े के ढेर, जलभराव, टूटी सड़कें और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। राज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार 12 साल में नया सरकारी अस्पताल और बस अड्डा तक नहीं बनवा पाई। शहर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या है, सिविल अस्पताल की हालत खस्ता है और सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। बस अड्डे का प्रोजेक्ट भी कई साल से कागजों में ही घूम रहा है। राज बब्बर ने आरोप लगाया कि सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के बजाय शराब के ठेकों को बढ़ावा दिया है। साइबर सिटी कहलाने वाले गुरुग्राम में लोगों को आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। इससे पहले जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर व ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव समेत कार्यकर्ताओं ने राज बब्बर का स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें