सेक्टर-56 थाने की पुलिस ने धर्मांतरण संबंधी गतिविधियों मामले में सामने आया है कि झुग्गियों में करीब डेढ़ साल से प्रत्येक शनिवार को दोपहर बाद कक्षा लगाई जाती थी। इस दौरान झुग्गी में रहने वाले बच्चों को खाने का सामान, कपड़े, पुस्तक, कॉपियां व स्टेशनरी का सामान दिया जाता था। इसके अलावा महिलाएं बच्चों को चावल, दाल, आटा सहित अन्य घरेलू सामान भी देती थी, ताकि परिवार वाले बच्चों को उनके पास भेजने से मना न करें। महिलाओं के पास कक्षा में पढ़ाई करने वाले कई बच्चे घर पर माता-पिता के सामने ईसाई धर्म संबंधी बातें करने लगे थे, हालांकि परिवार वालों ने इस ओर खास ध्यान नहीं दिया था।