नेहरू स्टेडियम के ताइक्वांडो मैदान में सोमवार को राज्य स्तरीय नॉर्थ जोन सीबीएसई प्रतियोगिता के लिए वुशु, कराटे, मार्शल आर्ट्स और जूडो के खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें जिले के 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल कौशल को परखने के बाद छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय नॉर्थ जोन सीबीएसई प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।