फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: कंक्रीट के मलबे के नीचे दबे दस्तावेज व फाइलों के बंडलों में धधक रही आग

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 25 May 2026 08:52 PM IST

गुरुग्राम जिला कोर्ट परिसर स्थित रिकॉर्ड रूम में लगी आग को बुझाने के लिए सोमवार को भी दमकल टीमों द्वारा पानी का छिड़काव किया गया। रिकॉर्ड रूम की छत गिरने के बाद कंक्रीट के मलबे के नीचे दबे दस्तावेज व फाइलों के बंडलों में आग धधक रही है व धुआं उठ रहा है। ऐसे में फायर टीमें कंक्रीट मलबे पर पानी का छिड़काव करके बंडलों में धधक रही आग को बुझाने का प्रयास कर रही हैं। सोमवार को भी कई दमकल गाड़ियों को कोर्ट परिसर में खड़ा करके पानी का छिड़काव किया जाता रहा। रविवार सुबह 10 बजे से सोमवार की शाम तक करीब 230 गाड़ी पानी का छिड़काव किया जा चुका है, लेकिन शाम को भी कई जगहों पर धुआं उठ रहा था। कंक्रीट के मलबे के नीचे पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण आग बुझ नहीं पा रही है। ऐसे में दमकल टीमें धुआं उठने वाली जगह पर पानी छिड़क रही थीं। फायर विभाग की गाड़ियां सोमवार को भी पानी के लिए चक्कर लगाती रहीं। रविवार की दोपहर को जिस समय छत का हिस्सा गिरा था, वहां पर कुछ अधिकारी मौजूद थे। गनीमत रही कि वे छत के मलबे की चपेट में आने से बच गए थे। रिकॉर्ड रूम की छत का हिस्सा गिरने से उसके ऊपर बनी एक कोर्ट व एक अलमद रूम भी ढह गए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें