दिल्ली में डीटीसी बसों की हड़ताल का असर अब जिले तक पहुंच गया है। हड़ताल के कारण गुरुग्राम बस डिपो पर आने वाली डीटीसी की बसें नहीं पहुंच रही है। जिले में डीटीसी की करीब 24 बसों का संचालन होता है, जो दिल्ली के पांच अलग-अलग रूटों पर यात्रियों को सेवा देती हैं। बसों के नहीं आने से रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।