हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ-देश बचाओ और संविधान बचाओ के नारे के साथ जन आक्रोश मार्च निकाला। पटौदी के व्यापारी मोहल्ले से मुख्य चौक तक निकाले गए मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। पर्ल चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के साथ बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।