गुरुग्राम में खेल मैदानों और स्टेडियमों में गंदगी व अव्यवस्था की शिकायतों के बाद अब खेल विभाग ने सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने का फैसला लिया है। स्टेडियम के खेल मैदान से लेकर शौचालय तक की साफ-सफाई की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी तय करने के साथ उनकी कमेटी गठित करने पर भी चर्चा हुई है।