लेट राव महाबीर सिंह मेमोरियल स्मॉल साइड इनविटेशनल नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 की शुक्रवार को शुरुआत हुई। जिसमें चंडीगढ़ की टीम ने पीएसए अकादमी की टीम को 3-2 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें गुरुग्राम के अलावा हिसार, महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।