गुरुग्राम में मानेसर के औद्योगिक इलाके की मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती है। बिल्कुल अंधेरा रहता है। अंधेरे में दुर्घटनाएं हो रही है। अपराध को आश्रय मिल रहा है। मगर इससे प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। यह शिकायत आईएमटी मानेसर के औद्योगिक इलाके के उद्यमियों और कर्मियों की है। खास तौर महिलाएं इस अंधेरे काफी डरी रहती हैं। सड़क के दोनों ओर पेड़ पौधे और जंगल के बीच बिल्कुल अंधेरे के बीच रात में गुजरना किसी बड़ी जंग जीतने से कम नहीं है।