क्लबों में पार्टी करने के शौकीन छात्रों ने रुपयों की जुगाड़ करने के लिए गाड़ियों के टायर चोरी शुरू कर दिए। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने प्रभारी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए टायर चोरी करने वाले चार आरोपी छात्रों को 5 दिसंबर को सेक्टर-49 से गिरफ्तार किए हैं। आरोपी रात के समय सेक्टरों की सड़कों और होटलों के बाहर खड़ी गाड़ियों के टायर व रीम चोरी करते हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।