गुरुग्राम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए आयोजित लोक कल्याण मेले में अब तक करीब 400 लोगों को लाभ मिल चुका है। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से एक सितंबर से शुरू किया गया यह मेला 30 सितंबर तक चलेगा। सिटी प्रोजेक्ट अधिकारी द्वारका प्रसाद ने बताया कि निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के मार्गदर्शन में मेले का आयोजन किया जा रहा है। बैंक शिविरों में पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने के साथ आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री हो सकते हैं शामिल नगर निगम की ओर से जिला स्तर पर बड़े स्तर पर लोक कल्याण मेले के आयोजन की योजना बनाई जा रही है। इसमें नगर निगम मानेसर समेत अन्य स्थानीय निकायों को भी शामिल किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है।