फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले- बाबा साहब ने कश्मीर में नहीं किया था धारा 370 का प्रस्ताव

आकाश दुबे Updated Fri, 25 Apr 2025 09:28 PM IST

गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर के गांव सैदपुर में बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और असीम अरुण ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को हम संविधान निर्माता कहते हैं, लेकिन वह संविधान निर्माता के साथ साथ राष्ट्र निर्माता भी है। बाबा साहब का व्यक्तित्व बड़ा विशाल था। वह किसी भी परिस्थिति से घबराते नहीं थे और विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी बातों को तर्कों के साथ रखते थे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा साहब ने कश्मीर में धारा 370 का प्रस्ताव नहीं किया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें