फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में युवराज सिंह और संजय कौशिक की याद में छात्रों ने मनाया काला दिवस

गाजियाबाद में आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान वर्ष 1990 में पुलिस की गोली से मारे गए दो छात्रों की याद में शनिवार को छात्रों ने नगर में जुलूस निकालकर काला दिवस मनाया। छात्रों ने आंदोलन में मारे गए दोनों छात्रों की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की और राज चोपले को शहीद चौक घोषित करने की मांग की। छात्र बीते 36 वर्षों से लगातार 26 सितंबर को काला दिवस मनातें है। इस दौरान नगर के अधिकांश स्कूल कॉलेज बंद रहे। वर्ष 1990 में आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान 26 सितंबर को मोदीनगर में छात्र सड़कों पर आंदोलन कर रहे थे तभी पुलिस ने फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में छात्र युवराज सिंह निवासी गांव भदौला और संजय कौशिक निवासी गोविंदपुरी मारे गए थे। युवराज सिंह की प्रतिमा दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मुल्तानीमल मोदी पीजी कॉलेज के प्रांगण में और संजय कौशिक की प्रतिमा गोविंदपुरी में लगी हुई है। घटना के बाद से छात्र इस दिन को लगातार काला दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। शनिवार सुबह छात्र बड़ी संख्या में मुल्तानीमल मोदी पीजी कॉलेज में युवराज सिंह की प्रतिमा पर एकत्रित हुए और 2 मिनट का मौन रखा और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद छात्र जुलूस के रूप में दिल्ली - मेरठ मार्ग से होते हुए गोविंदपुरी स्थित संजय कौशिक की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और वहां भी दिवंगत छात्र को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद छात्र वापस दिल्ली-मेरठ होते हुए मुल्तानी मल मोदी पीजी कॉलेज पहुंचे और वहां जुलूस का समापन हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें