गाजियाबाद में भोजपुर के गांव त्यौड़ी-13 बिस्वा निवासी कक्षा 11 के छात्र ने राजकीय इंटर कॉलेज की दो शिक्षिकाओं पर मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर आसपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर नारेबाजी की। गांव त्यौड़ी- 13 बिस्वा निवासी रुबन गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। रूबन का आरोप है कि कॉलेज की दो शिक्षिकाएं काफी समय से उसे प्रताड़ित करती है और स्कूल से नाम काटने की धमकी देती है। रूबन का आरोप है कि वह बुधवार को स्कूल गया तो कक्षा में देखकर दोनों शिक्षिकाएं आग बबूला हो गई और उसे जातिसूचक टिप्पणी करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्र किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई।