शहर की कालोनियों में बंदरों के आतंक से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। मोहल्ला महाजनान, ब्राह्मणनान, सरने वाली गली, काली गली, पुराना रामलीला ग्राउंड, कन्या पाठशाला रोड, विजय मंडी, सुभाष मंडी, टीचर कॉलोनी, चुंगी नंबर 3 और मेन बाजार में बंदरों के झुंड खुलेआम सड़कों पर बैठे रहते हैं। आने-जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और महिलाओं पर आए दिन हमले हो रहे हैं।