फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में ग्रीनलैंड स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक

गाजियाबाद में दुहाई स्थित ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल के प्रबंधक मनविंदर सिंह और प्रधानाचार्य प्रवीण राज त्यागी ने बताया कि लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) में 25 से 28 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने जूडो और एथलेटिक्स में कई पदक जीते। जूडो में टीम ने ओवरऑल दूसरा और एथलेटिक्स में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले कुणाल को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें