फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन घाट पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई महापर्व छठ की शुरुआत

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज हिंडन छठ घाट पर विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई। पुरबिया समाज के आह्वान पर गंगा आह्वान, पूजन और आरती का आयोजन किया गया। छठ महापर्व के अवसर पर गाजियाबाद के हिंडन छठ घाट पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं। इस दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, डीसीपी ऋजुल और पूर्वांचल कल्याण समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने छठ मैया की पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूजा के बाद, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की। यह अपील आगामी चुनावों के मद्देनजर की गई, ताकि अधिक से अधिक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें