गाजियाबाद के न्यायखंड-एक स्थित टीएनएम ग्राउंड पर शनिवार को टी-20 व्हीलचेयर क्रिकेट मैच में उत्तर प्रदेश और दिल्ली की टीमें आमने-सामने उतरीं। खिलाड़ियों के जज्बे ने साबित किया कि दिव्यांगता सपनों के आड़े नहीं आ सकती। किसी ने पिता के सपने को पूरा करने तो किसी ने बचपन के क्रिकेट के जुनून को साकार करने के लिए मैदान का रुख किया। खिलाड़ियों का हौसला और खेल के प्रति जुनून सभी के लिए प्रेरणादायक बना।