फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में छठ पूजा की तैयारियों का डीसीपी ने किया जायजा, दिए निर्देश

गाजियाबाद में छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने शनिवार को मुरादनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छठ पूजा घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीसीपी ने कहा कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रखें, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें