जिले के सेक्टर 16 स्थित राजकीय विद्यालय में चल रहे 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण में मंगलवार को जिले के शिक्षकों ने विभिन्न क्रियाएं सीखीं। प्रशिक्षण में भाग ले रहे जिले के शारीरिक शिक्षा के 52 पीटीआई, डीपीई और पीजीटी अध्यापकों को मास्टर ट्रेनरों ने सूक्ष्म व्यायाम, शुद्धि क्रियाएं, अग्निसार क्रिया, सूर्य नमस्कार, आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया।