फरीदाबाद में 25 दिन से धरने पर बैठे नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मंत्रियों, विधायकों व मेयर को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन उनका कोई भी समाधान नहीं निकलने पर अब उन्होंने परेशान होकर नया तरीका अपनाया है और नगर निगम के अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। आज नगर निगम के कर्मचारियों ने संयुक्त आयुक्त के कार्यालय के बाहर कूड़ा डाला है व मेयर कार्यालय के बाहर भी काफी कूड़ा फैला हुआ है।