फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी जन्मदिन: सीएम सैनी ने लोगों से की अपील, 17 सितंबर को जलाएं 'आशीर्वाद का दीया'

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगामी 17 सितंबर को एक विशेष अवसर बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्र को समर्पित सार्वजनिक जीवन को नमन करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की जन सेवा की यात्रा सिखाती है कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, सेवा और समर्पण से पहचाना जाता है। इसी उद्देश्य से देश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का हरियाणा से विशेष आत्मीय रिश्ता है, जहां वह 18 बार आ चुके हैं। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को 86 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं भी दी हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से आगामी 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच उनके उत्तम स्वास्थ्य और 25 वर्षों की जन सेवा को नमन करते हुए आशीर्वाद का दीया जलाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें