फरीदाबाद के नीलम चौक स्थित जिला उद्योग केंद्र के चारों तरफ कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। जिला उद्योग केंद्र के पास ही जिला खजाना अधिकारी और महिला एवं बाल विकास कार्यालय भी स्थित हैं। इन कार्यालयों में रोजाना बड़ी संख्या में कर्मचारी और लोग कामकाज के लिए पहुंचते हैं। कूड़े के ढेर और बदबू के कारण कर्मचारियों और कार्यालयों में आने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।