फरीदाबाद। डीटीपी ने फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। 24 और 25 सितंबर को ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाने के बाद सोमवार को चार अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान कॉलोनियों की 20 डीपीसी, 18 चारदीवारी, छह निर्माण, दो निर्माणाधीन वर्कशॉप और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।