फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में 24 घंटे में आग की दस घटनाएं

Renu Saklani Updated Wed, 27 May 2026 10:06 PM IST

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच पिछले 24 घंटों में आग लगने की 10 अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। इनमें आठ घटनाएं देहरादून फायर स्टेशन, एक घटना सेलाकुई फायर स्टेशन और एक घटना त्यूणी फायर यूनिट क्षेत्र में हुई। इसके अलावा देहरादून फायर स्टेशन को एक रेस्क्यू कॉल भी प्राप्त हुई, जिसमें फायर कर्मियों ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किया। फायर एंड इमरजेंसी सर्विस देहरादून ने सभी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बड़े जान-माल के नुकसान को टाल दिया गया। जानकारी के अनुसार, सेलाकुई क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना सामने आई, जबकि देहरादून और त्यूणी क्षेत्रों में अधिकांश आग जंगलों, खाली पड़े प्लॉटों तथा घास-फूस और कूड़े के ढेर में लगी। सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि सूचना पर अग्निशमन वाहनों और फायर फाइटर्स की टीमों को तुरंत घटनास्थलों के लिए रवाना किया गया। फायर कर्मियों ने आधुनिक उपकरणों और पानी की बौछारों की मदद से सभी स्थानों पर आग को नियंत्रित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें