फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला और चौरास परिसर में नए सत्र की शुरुआत के साथ छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। प्रवेश के लिए पहुंच रहे नए छात्र-छात्राओं से दोनों परिसरों में चहल-पहल बढ़ गई है। चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन संभावित प्रत्याशी और छात्र संगठन सक्रिय हो गए हैं। विभिन्न छात्र संगठनों ने नए विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क लगाए हैं और वालंटियर तैनात किए हैं। संभावित प्रत्याशी भी नए छात्रों से संपर्क कर रहे हैं और संगठनों की गतिविधियों की जानकारी दे रहे हैं। इधर, चुनाव तैयारियों के लिए विश्वविद्यालय ने मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद परिसर में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें