फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोटद्वार में आज से तीन दिवसीय श्री सिद्धबली महोत्सव, स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 01 Dec 2023 03:10 PM IST

सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया है। ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 5:00 बजे पिंडी महाभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। मंदिर को लाइटों और फूलों से सजाया गया है। वहीं महोत्सव को देखते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहनों को ग्रास्टनगंज के रास्ते स्टेशन रोड होते हुए भेजा जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पिंडी महाभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। सुबह 7:00 बजे मंदिर परिक्रमा, सुबह 8:00 बजे कुंडीय यज्ञ और सिद्धों का डांडा में ध्वज पूजा के साथ महोत्सव आगे बढ़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें