फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड से जमीन हड़पने की साजिश, दो साल से फरार आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार

जमीन धोखाधड़ी के मामले में विकासनगर पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे आरोपी उदित कुमार वर्मा को सहारनपुर के मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने हरियाणा निवासी जमीन के असली मालिक अरुण कुमार की जगह खुद को पेश कर फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर जमीन के कागज तैयार करवाए थे। पुलिस ने नेटग्रिड पोर्टल की मदद से आरोपी की पहचान की। पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद, हरियाणा निवासी अरुण कुमार ने 28 जून 2024 को कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुबचन निवासी विकासनगर, मनुष निवासी ढकरानी, कमल सिंह निवासी बंशीपुर ढकरानी, चमन कुमार निवासी बाबूगढ़ विकासनगर और पूरण सिंह निवासी सदर बाजार सहारनपुर ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर उनकी जमीन के दस्तावेज तैयार किए और जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें