फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jolly Grant: हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, शामिल हुए सैकड़ो श्रद्धालु

Alka Tyagi Updated Thu, 02 Apr 2026 10:18 PM IST

क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भानियावाला से लेकर श्रीदेव सुमन चौक जौलीग्रांट तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो क्षेत्रवासियों, बच्चों और महिलाओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और श्री हनुमान जी की झांकी निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ लोग भजन पर नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का वापस भानियावाला में समापन हुआ। जिसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें हनुमान चालीसा और श्री राम से जुड़े हुए भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों द्वारा पारंपरिक व्यंजन भड्डू की दाल-भात, पल्लर और मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर सुखदेव चौहान, दिगंबर सिंह, आनंद पंवार, भारत मनचंदा, नवीन जोशी, कामेश रावत, अजय भंडारी, गणेश रावत, मुन्ना चौहान, गणेश रावत, कमल थापा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें