फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू

रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Jul 2025 12:08 PM IST

देहरादून के कांवली रोड गोविंदगढ़ क्षेत्र में बुधवार तड़के एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की सूचना फायर स्टेशन को एमडीटी के माध्यम से मिली। मौके पर अग्निशमन टीम पहुंची तो पाया कि दुकान में प्लास्टिक तारों और ठोस सामान में आग विकराल रूप ले चुकी थी। अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर फोम और पंपिंग की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। तेजी से फैलती आग को देखते हुए जेसीबी की सहायता से कूड़े को हटाया गया। 5-6 दमकल गाड़ियों से लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। समय रहते कार्रवाई से आग आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकी जा सकी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें