फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी न्यूज: जर्जर सड़क से परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्टर के पास, भारी वाहनों पर रोक की मांग

Mon, 31 Aug 2026 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव

कोंडागांव जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी वार्ड में लंबे समय से जर्जर सड़क की मरम्मत और भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग को लेकर वार्डवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। वार्डवासी रितेश कोर्राम ने बताया कि आड़का छेपड़ा स्कूल की बाउंड्री से माजीसा राइस मिल तक सड़क लंबे समय से बेहद खराब स्थिति में है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। वार्डवासियों का कहना है कि सड़क पहले से ही काफी संकरी है। इसके बावजूद इस मार्ग से लगातार भारी वाहनों और बड़े ट्रकों की आवाजाही हो रही है। क्षेत्र में 2 से 3 राइस मिल संचालित होने के कारण मिलों में आने-जाने वाले ट्रक इसी संकरे मार्ग का उपयोग करते हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की स्थिति और अधिक खराब होती जा रही है।

पढ़ें:  सरगुजा की केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी लागू, उल्लंघन पर लगेगा 5,000 रुपये तक जुर्माना जर्जर और संकरी सड़क के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। वार्डवासियों का कहना है कि वे कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। ज्ञापन के माध्यम से वार्डवासियों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत एवं निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही संकरे मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए उचित व्यवस्था करने की भी मांग की गई है। वार्डवासियों का कहना है कि यह केवल सड़क की समस्या नहीं, बल्कि जनसुरक्षा और जनहित से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने आशंका जताई कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वार्डवासियों ने प्रशासन से जल्द संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें