फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पहली बार डिजिटल आतिशबाजी और पटाखों से गूंज उठा रायपुर का डब्ल्यूआरएस दशहरा मैदान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी और ऐतिहासिक दशहरा मैदान रावणभाठा में 101 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही मेघनाथ और कुम्भकर्ण के 65 फीट के पुतले का दहन किया गया। सीएम विष्णुदेव साय ने पुतला दहन किया। इस दौरान रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा समेत सांसद, मंत्री, विधायक मौजूद रहे। इस दौरान जमकर शानदार, मनमोहक और आकर्षक आतिशबाजी की गई। कोलकाता और मुंबई से आई टीम ने रायपुर में पहली बार डिजिटल तरीके से रावण का दहन किया गया । 145 फीट ऊपर धुआं रहित पटाखे फोड़े गए। ताकि पटाखों की वजह से प्रदूषण न हो। वहीं रावणभाठा में 65 फीट के रावण का दहन किया गया। मेघनाथ और कुम्भकर्ण के 55 फीट के पुतले का दहन किया गया। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महंत राम सुंदर दास ने अग्नि देकर दहन किया। यहां पर इस दौरान मनमोहक रामलीला का मंचन किया गया। जबलपुर से आई टीम में आकर्षण आतिशबाजी की। आयोजन स्थल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें