फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साय ने कहा- 'मां का अपमान बर्दाश्त नहीं', कांग्रेस के इतने बड़े नेता को यह शोभा नहीं देता

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भारतीय संस्कृति में मां के सर्वोच्च स्थान पर प्रकाश डालते हुए सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण वीडियो शेयर किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी भावनाओं को कविता की पंक्तियों में अभिव्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया है। इसके साथ ही राहुल गांधी पर तंज कसते हुए निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं। इतने बड़े नेता को इस तरह से करना शोभा नहीं देता है। वे अपने आचरण और व्यवहार से पूरे देश में एक्सपोज हो रहे हैं। यह कतई उनके लिए सही नहीं है। मुख्यमंत्री मां के प्रति सम्मान और मर्यादा बनाए रखने की सीख दी है। उन्होंने यह संदेश ऐसे समय साझा किया है, जब इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में एक कॉमेडी प्रस्तुति को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है। बता दें कि इंदौर में आयोजित उक्त कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बोलने की शैली और हाव-भाव की मिमिक्री की थी। प्रस्तुति के एक हिस्से में प्रधानमंत्री के एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भीड़ में मौजूद बुजुर्ग माताजी के लिए कुर्सी उपलब्ध कराने को कहने से जुड़े प्रसंग को भी शामिल किया गया। इसे मामले को लेकर भाजपा के अनेक नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि हास्य के नाम पर माँ और मातृशक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाई गई। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी मंच पर मौजूद थे और प्रस्तुति पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर भी राजनीतिक बहस तेज हुई है। मुख्यमंत्री साय ने अपनी पोस्ट में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय मां के प्रति भारतीय समाज की श्रद्धा, संवेदना और संस्कार पर बल दिया है। सीएम साय ने स्वर्गीय कवि ओम व्यास की मां पर केंद्रित प्रसिद्ध काव्य रचना का वीडियो भी साझा किया। माँ के त्याग, ममता, वात्सल्य और संतान के जीवन में उनके अतुलनीय स्थान को अभिव्यक्त करती यह रचना सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खीच रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें