स्पोर्ट्स, गेमिंग और मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रहीं शैली सिंह बतौर को-फाउंडर नई राह बना रही हैं। उनका स्टार्टअप ऑनलाइन गेमिंग टूर्नामेंट आयोजित कराता है। शैली ने बताया कि व्यावसायिक बैठकों में कई बार महिला होने के कारण उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया जाता था। उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और अपने नेतृत्व में महिला सदस्यों की टीम तैयार की। अब टीम के साथ मिलकर स्टार्टअप को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं।