द तुला हाउस की फाउंडर मनस्वी द्विवेदी ने मार्केटिंग कंसल्टेंट के तौर पर अमेजन में काम किया है। खुद का स्टार्टअप शुरू करने का सपना उन्हें कई बार झांसी वापस लेकर आया। शुरुआत में निराशा भी हाथ लगी, लेकिन उन्होंने प्रयास जारी रखा। आज वह करीब 21 लोगों की टीम के साथ काम कर रही हैं। मनस्वी ने कहा कि स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए टीम के सदस्यों पर भरोसा करना जरूरी है। महिलाओं को अपनी टीम को अपना समझकर काम बांटना चाहिए और सभी को आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं खुद पर भरोसा रखें और अपने फैसले खुद लेने का साहस रखें।