जॉब-गाइड की को-फाउंडर समीक्षा ने बताया कि आजकल युवाओं को जॉब और इंटर्नशिप के लिए परेशान होना पड़ता है। खासकर टीयर-2 और टीयर-3 कॉलेजों के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर नहीं मिल पाते। उनका स्टार्टअप ऐसे विद्यार्थियों को जॉब और इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराने का काम कर रहा है, जिससे उन्हें रोजगार हासिल करने में मदद मिल सके। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप शुरू करने के सफर में उनके माता-पिता का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि खुद को इतना मजबूत बनाएं कि अपने फैसले खुद ले सकें।