चार्जिंग के समय अब गर्म नहीं होंगे रेडमी मोबाइल, ऐसे करें अपडेट

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Jun 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi mobile Heating Issue fixed with new update including redmi 4 and redmi note 4
रेडमी 4

    अगर आपके पास भी शाओमी का रेडमी 4, रेडमी 4ए या फिर रेडमी नोट 4 है तो आपके लिए बड़ी खबर है। इस बात से अभी तक आप परेशान हैं कि आपका रेडमी का फोन चार्जिंग के समय गर्म हो रहा है, लेकिन अब आपका रेडमी का फोन गर्म नहीं होगा। इसके लिए कंपनी ने अपडेट जारी कर दिया है, हालांकि यह अपडेट अभी कुछ ही फोन में मिल रहा है। जल्द ही रेडमी के सभी फोन के लिए इसे जारी कर दिया जाएगा। अगली स्लाइड में जानें कैसे करें अपना रेडमी स्मार्टफोन अपडेट?

    RedMi Update
    RedMi Update

    सबसे पहले बता दें कि रेडमी नोट 4 के लिए जो अपडेट जारी किया गया है उसमें फोन की गैलरी के ऑप्टिमाइजेशन, वॉल्यूम कंट्रोल, मोबाइल डाटा रीसेट, और चार्जिंग के समय फोन के गर्म होने वाले बग को फिक्स करने जैसे अपडेट शामिल हैं। इस फोन में मिलने वाला अपडेट 1.5 जीबी का है।

    RedMi Update
    RedMi Update

    वहीं रेडमी 4 के लिए जारी किया गया अपडेट इनकॉमिंग कॉल में देरी, कॉन्टेक्ट्स डुप्लिकेशन, लॉक स्क्रीन, नोटिफिकेशन बार, रिंगटोन, सिम स्टेटस, गैलरी ऑप्टिमाइजेशन, लो लाइट और चार्जिंग के दौरान गर्म होने वाले बग को फिक्स करने के लिए है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें