रेलवे टिकट बुक करने पर मिलेगा कैशबैक, ये है तरीका

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Jun 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
IRCTC MVisa Offer Get Rs 50 cashback on Train tickets when you pay with mVisa
IRCTC

    भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी ने भी कैशबैक ऑफर के मार्केट में एंट्री कर ली है। आईआरसीटीसी भी अब ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को कैशबैक देगा। इसके लिए आईआरसीटीसी ने एमवीजा पेमेंट सर्विस को अपनाया है। कैशबैक लेने के लिए एमवीजा के जरिए टिकट का पेमेंट करना होगा। यात्रियों को इसके लिए मोबाइल में एमवीजा ऐप डाउनलोड करना होगा और उसमें अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड को लिंक कराना होगा।

    कैसे मिलेगा टिकट बुुक करने पर कैशबैक?

    MVISA
    MVISA

    अब टिकट बुकिंग के दौरान ग्राहकों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट से एमवीजा ऐप के जरिए QR कोड स्कैन करना होगा। उसके बाद पेमेंट हो जाएगा। दरअसल आईआरसीटीसी 4 सितंबर तक यह ऑफर दे रही है। इसके तहत ग्राहक एमवीजा स्कैन करके आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक करने वाले ग्राहकों को 50 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    एमवीजा पेमेंट की जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी के सीएमडी एके मनोचा ने कहा कि भारत के सबसे बड़े ई-कॉमर्स संस्थान की सफलता का सबसे बड़ा मंत्र नई टेक्नोलॉजी स्वीकार करना और उसके साथ चलना है। उन्होंने आगे बताया कि देश में स्मार्टफोन की संख्या तेजी से बढ़ रही है जिसे देखते हुए mVisa जैसे मोबाइल बेस्ड पेमेंट सर्विस की तरफ बढ़ना स्वभाविक है।कं

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें